मानव अधिकार क्या है | What is Human Rights
मानव अधिकार वे नैतिक अधिकार हैं जो हर मानव के व्यवहार से सम्बन्धित कुछ निश्चित मानक स्थापित करते है। वे अधिकार जो स्थानीय तथा अन्तरराष्ट्रीय कानूनों द्वारा नियमित रूप से रक्षित किये जाते हैं। मानव अधिकार हर व्यक्ति के जन्मजात अधिकार हैं। यह वे अधिकार है जिनपर किसी भी प्रकार के व्यक्ति के आयु, प्रजातीय मूल, निवास-स्थान, भाषा, धर्म, आदि का इन अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं होता। आईये इस लेख के माध्यमसे आज हम मानव अधिकार क्या है | What is Human Rights इसके बारेमें संपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश करते है।
मानव अधिकार क्या है :-
ऐसे सभी अधिकार जो व्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुडे हुए है, जो के भारतीय संविधान के भाग – 3 में मूलभूत अधिकारों के रुप में वर्णित किया गया है। इसके अतिरिक्त ऐसे अधिकार जिन्हे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता प्रदान की गई है, उन्हे मानव अधिकार कहा गया है।
मानव अधिकार आयोग की स्थापना एवं उद्देश्यः-
भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अंतर्गत सभी राज्यों में मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है। आयोग को मुख्यतः मानव अधिकारों के संरक्षण, प्रशासन व्यवस्था में सुधार आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीडित व्यक्ति आयोग के माध्यम से अपने अधिकारों को संरक्षण कर सकता है।
- यह भी पढे- महिलाओं के भरण-पोषण संबंधी पति से अधिकार
मानव अधिकार आयोग में आवेदन की प्रक्रियाः-
पीडित व्यक्ति निःशुल्क आवेदन, आयोग को संबोधित करते हुए अपना हस्ताक्षर एवं पूर्ण पता लिखकर प्रेषित कर सकता है। आवेदक व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर, डाक द्वारा अथवा इलेक्ट्रांनिक माध्यम से भी भेजा जा सकता है।
मानव अधिकार आयोग में आवेदन की सीमाएँः-
सामान्य एक वर्ष से अधिक पुरानी घटना, न्यायालय में लंबित प्रकरणों, अस्पष्ट व ओछी शिकायत एवं आयोग के क्षेत्राधिकार के बाहर की शिकायतों पर विचार नही किया जायेगा।
मानव अधिकार आयोग के कार्य एवं गतिविधियॉ सामान्य प्रकरण, जिन पर आयोग द्वारा सुनवायई की जाती हैः-
1) शासकीय सेवक द्वारा मानव अधिकार के हनन से
2) पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु से संबंधित।
3) जेल अभिरक्षा में मृत्यु से संबंधित।
4) पुलिस/जेल अभिरक्षा में बलात्कार से संबंधित।
5) पुलिस प्रताडना की शिकायत से संबंधित।
6) पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से संबंधित।
7) अवैध रुप से रोके जाने से संबंधित।
8) रैगिंग से संबंधित।
9) नक्सलवादी घटनाओं की शिकायत से संबंधित।
10) टोनही प्रताडना से संबंधित।
11) बच्चों को प्रताडित करने से संबंधित।
12) बाल विवाह से संबंधित।
13) मानव अधिकारों के हनन से संबंधित प्रकरणों में स्वास्थ, शिक्षा, प्रदूषण, राजस्व, वन एवं शासन के अन्य विभागों से प्रतिवेदन आहुत करना एवं आवश्यक अनुशंसा तथा निर्देश जारी करना।
14) मानाव का अवैध व्यापार (ट्रैफिकिंग) से संबंधित।
15) शैक्षणिक संस्थाओ में मानव अधिकार हनन के प्रकरण।
16) मानव अधिकारों से संबंधित अन्य शिकायतें।
आज हमने इस लेख के माध्यम से हमारे पाठकों को मानव अधिकार क्या है | What is Human Rights इसके बारेमें संपुर्ण जानकारी देनेका प्रयास किया है आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह कानूनी जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस पोर्टल apanahindi.com पर आवश्य भेट दें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ आवश्य शेयर करों।
यह भी पढे
- सभि दस्तावेजोका संपूर्ण मार्गदर्शन | Deeds And Documents
- दस्तावेजो के नमुने | प्रारूप | Format of Deeds ans Documents
- चेक बाऊन्स केसेस संबंधीत संपूर्ण मार्गदर्शन | Cheque Bounce Case Procedure
- पारिवारिक कानून को सिखे और समझे | Family Law in Hindi
- फौजदारी कानून का संपूर्ण मार्गदर्शन | Criminal Law In Hindi
- भारतीय दंड संहिता (I.P.C.) को सिखे और समझे
- सिविल कानून का मार्गदर्शन | Civil Law
- सामाजिक और कानूनी लेख तथा मार्गदर्शन | Social And Legal Articals
थोडा मनोरंजन के लिए
0 टिप्पणियाँ