Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

हनी ट्रैपिंग क्या है? | What is Honey Trapping? | हनी ट्रैप का अर्थ क्या होता है? | हनी ट्रैपिंग कैसे किया जाता है? | हनी ट्रैप से बचने के उपाय | हनी ट्रैपिंग के तरीके

हनी ट्रैपिंग क्या है? | What is Honey Trapping? | हनी ट्रैप का अर्थ क्या होता है? | हनी ट्रैपिंग कैसे किया जाता है? | हनी ट्रैप से बचने के उपाय | हनी ट्रैपिंग के तरीके



हम अक्सर समाचारों में टेलिव्हीजन के खबरों में किसी महिला द्वारा, पुरुष को ब्लैकमेल करके पैसे मांगने या कोई गलत काम करवाने की बात सुनते रहते हैं। ये किस्से तेजी से बढ रहें है। आइए आज इस लेख के माध्यम से हनी ट्रैपिंग क्या है? | What is Honey Trapping? | हनी ट्रैप का अर्थ क्या होता है? | हनी ट्रैपिंग कैसे किया जाता है? | हनी ट्रैप से बचने के उपाय | हनी ट्रैपिंग के तरीके इसके बारें में जानेंगे और इससे कैसे बचा जा सकता है इसे समझने की कोशिश कते है।

हनी ट्रैपिंग क्या है? | What is Honey Trapping? | हनी ट्रैप का अर्थ क्या होता है?

  1. सरल शब्दों में कहा जाए तो हनी ट्रैपिंग में कोई महिला किसी सरकारी या प्राइवेट अथवा उच्च पद पे आसीन या किसी पैसे वाले व्यक्ति से दोस्ती या संपर्क स्थापित करने की कोशिश करती है और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढाकर पुरुष की कोई प्राइवेट व्हिडियो या फोटो लेकर, उसे ब्लैकमेल करके, कोई संवेदनशील सूचना, या पैसों का लाभ लेने की कोशिश करती है। ऐसा न करने पर महिला द्वारा ऐसी प्राइवेट व्हिडीयो या फोटो को सार्वजनिक करने या किसी सोशल मीडिया साईट पर अपलोड करने की धमकी दि जाती है अथवा उस पुरुष को बलात्कार और छेडखानी जैसे गंभीर अपराधों में फसाने की धमकी दी जाती है।
  2. विगत वर्षों में हनी ट्रैपिंग के जरिये सेना के अफसरों को फसाकर उनसे खुफिया जानकारी, पैसे लेने जैसी बातें सामने आयी थी जिसके चलते भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों को सोशल मीडिया साईट जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, डेटिंग वेबसाइट को अपने मोबाइल फोन से हटाने के लिए आग्रह किया था।
  3. हाल ही में राजस्तान पुलिस ने भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया जिसे पाकिस्तान की महिलाओं ने हनी ट्रैप में फसाया था और वो जवान उन महिलाओं के कहने पर भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजता था।


हनी ट्रैपिंग के तरीके | हनी ट्रैपिंग कैसे किया जाता है?

  1. संचार के साधनों में तेजी आने से हनी ट्रैपिंग के मामलों में तेजी से वृध्दी हो रही है व नए-नए तरीके सामने आ रहे है और आमजन भी इससे अछूते नही रह गये हैं। सोशल मीडिया साईट, डेटिंग एप्प, वैवाहिक साईट, वयस्क वेबसाइट आदि के जरिये आम लोगों से मित्रता कर, संपर्क बनाकर तथा बातचीत शुरु करके उन्हे शिकार बनाया जा रहा है।
  2. अभी हाल ही में एक नया तरीका व्हिडीयो कॉल के जरिये संपर्क करने का प्रचलन में है जिसमे शिकार के पास व्हिडीयो कॉल आती है, कुछ देर रोमांस भरी बात करके महिला निर्वस्त्र हो जाती है और अपने शिकार को भी निर्वस्त्र होने को बोलती है और उनकी रिकॉर्डिग कर लेती है। इसके बाद महिला उस रिकॉर्डिग को सोशल मीडिया साईट पर अपलोज करने की धमकी देकर अपने शिकार से मनचाहा काम करवाती है या उससे पैसे की मांग करती है।
  3. एक दूसरा तरीका है जिसमें महिला शिकार से शादी तक कर लेती है और शादी करने के बाद महिला, शिकार के उपर कई वैवाहिक मुकदमें जैसे घरेलु हिंसा, दहेज (498-ए आईपीसी), खर्चे का केस (125 सीआरपीसी) आदि कर देती है और फिर समझौता करने के नाम पर शिकार से मोटी रकम वसूलती है और फिर शिकार को तलाक दे देती है। इसके बाद वह फिर कोई अगला शिकार तलाश करती है। यही घटना अगले व्यक्ति के साथ होती है और यह क्रम ऐसे ही चलता रहता है।


हनी ट्रैप से बचने के उपाय

संचार क्रांति के इस दौर में हनी ट्रैपिंग के नए नए तरीके सामने आ रहे है। जिससे बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हनी ट्रैपिंग से बचने के कुछ सुझाव निम्नलिखित है:-
  1. सोशल मीडिया साईट, डेटिंग साईट, वैवाहिक साईट, वयस्क साईट या अन्य किसी माध्यम पर किसी अजनबी, अनजान व्यक्ति/महिला से संपर्क न करें और न ही उनकी मित्रता को स्वीकार करें।
  2. किसी अजनबी से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा या किसी भी प्रकार की सूचना का आदान प्रदान न करें।
  3. किसी अज्ञात/अजनबी लोगों के द्वारा दिए गए अनुदेशों का पालन न करें।
  4. किसी संदिग्ध नंबर से आ रही ऑडियो या व्हिडियो कॉल का उत्तर न दें।
  5. अगर आप ऐसी किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो आप डर या शर्म के मारे हिचकिचाए नहीं बल्कि तुरंत अपने वकील से उचित कानूनी प्रमार्श लें।


इस लेख के माध्यम से हमने हमारे पाठको को हनी ट्रैपिंग क्या है? | What is Honey Trapping? | हनी ट्रैप का अर्थ क्या होता है? | हनी ट्रैपिंग कैसे किया जाता है? | हनी ट्रैप से बचने के उपाय | हनी ट्रैपिंग के तरीके इसके बारेमें सरल और आसान भाषा में जानकारी देने की कोशिश की है। आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह के कानूनी जानकारी के लिए आप हमारे इस पोर्टल apanahindi.com पर आवश्य भेट दें।


यह भी पढे


थोडा मनोरंजन के लिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ