Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

चिट फंड | चिट फंड क्या है | चिट फंड कंपनी रजिस्ट्रेशन | चिट फंड कंपनी क्या है | चिट फंड कंपनी | चिट फंड क्या होता है | चिट फंड अधिनियम, 1982 | चिट फंड एक्ट 1982 | चिट फंड एक्ट १९८२ इन हिंदी पीडीएफ | चिट फंड घोटाला क्या है | What is chit fund?

चिट फंड | चिट फंड क्या है | चिट फंड कंपनी रजिस्ट्रेशन | चिट फंड कंपनी क्या है | चिट फंड कंपनी | चिट फंड क्या होता है | चिट फंड अधिनियम, 1982 | चिट फंड एक्ट 1982 | चिट फंड एक्ट १९८२ इन हिंदी पीडीएफ | चिट फंड घोटाला क्या है | What is chit fund?



चिट फंड भारत में एक लोकप्रिय प्रकार का बचत संस्थान हैं। यह असंगठित पैसा बाजार उद्योग के मुख्य भागों में से एक है। हम अक्सर अपने आसपास देखते हैं कि हमारे परिवार के लोग, रिश्तेदार या दोस्त चिट फंड में पैसा लगाते हैं। महिलाओं में किटी पार्टी का प्रचलन काफी बढ रहा है जहां पर अक्सर चिट फंड भी चलाए जाते हैं। कुछ जगह पर चिट फंड को चिट, चिठ्ठी, कुरी, कमेटी आदि भी बोला जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से आज हम चिट फंड | चिट फंड क्या है | चिट फंड कंपनी रजिस्ट्रेशन | चिट फंड कंपनी क्या है | चिट फंड कंपनी | चिट फंड क्या होता है | चिट फंड अधिनियम, 1982 | चिट फंड एक्ट 1982 | चिट फंड एक्ट १९८२ इन हिंदी पीडीएफ | चिट फंड घोटाला क्या है | What is chit fund? यह जाननें  की कोशिश करते है और चिट फंड से जुडी कुछ जरूरी कानूनी बातें भी जानते है।



चिट फंड क्या होता है? | चिट फंड क्या है 

  1. यह एक ऐसा समझौता है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक निश्चित अवधि के लिए किस्तों के माध्यम से एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं। यह बैंकिंग सुविधाओं से हटके बचत और उधार का एक माध्यम है।
  2. उदाहरण के लिए, जिस मेंबर को पैसों की जरूरत होती है वह उस महीने कुछ नुकसान पर उस महीने का निवेश उठा लेता है और उसका नुकसान बाकी मेंबर्स में मुनाफे के तौर पर बंट जाता है। अगर एक से ज्यादा मेंबर पैसा लेने के इच्छुक हैं तो सबसे ज्यादा अधिक नुकसान पर पैसा उठाने के लिए जो मेंबर तैयार है, उसे उस महीने का पैसा दे दिया जाता है।
  3. कुछ चिटफंड ऐसे भी होते है जिनमें लॉटरी के आधार हर महीने बारी बारी एक एक मेंबर को निवेश का पैसा दिया जाता है। इसमें किसी के द्वारा नुकसान में चिट नही उठाया जाता है।


चिट फंड के कुछ प्रकार

  1. राज्य सरकार द्वारा संचालित- ये सुरक्षित होते है और नुकसान की संभावना सीमित होती है।
  2. प्राइवेट रजिस्टर्ड- ये राज्य सरकारों द्वारा चलाए जाने वाले चिट फंड के जितने तो सुरक्षित नहीं होते पर क्योंकि इनका मैनेजमेंट बडी प्राइवेट कंपनी या संस्थानों के हाथो में होता है तो इसीलिए इनमें रिस्क सीमित होता है।
  3. अपंजीकृत चिट फंड- यह केवल भरोसे और विश्वास पर चलते है। इनमें रिस्क सबसे ज्यादा होता है और पैसा वापस आने की कोई गारंटी नहीं होती।


चिट फंड अधिनियम, 1982 | चिट फंड एक्ट 1982

  1. चिट फंड एक्ट, 1982 के तहत भारत में चिट फंड संचालित और रेगुलेट होते है। वे केंद्रीय कानून के माध्यम से संचालित होते है जब कि राज्य सरकारें उनके प्रशासन के लिए जिम्मेदार होती है। इस कानून के तहत चिट फंड कारोबार का पंजीयन व नियमन संबध्द राज्य सरकारें ही कर सकती हैं। चिट फंड एक्ट के सेक्शन 61 के तहत चिट रजिस्ट्रार की नियुक्ति राज्य सरकार के द्वारा की जाती है। चिट फंड के मामलों में कार्रवाई और न्यायनिर्धारण का अधिकार रजिस्ट्रार और संम्बंधित राज्य सरकार का ही होता है। भारत में कुछ राज्यों ने चिट फंड कानून या नियम बना रखे हैं।
  2. चिटफंड एक्ट के तहत चिटफंड कंपनियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। कंपनियों के लिए लिखित चिटफंड एग्रीमेंट भी जरूरी है। इस एक्ट की धारा 27 के तहत निवेशक को चुकाई गई इंस्टॉलमेंट की रसीद देना अनिवार्य है।
  3. संसद ने 2019 में चिट फंड एक्ट में संशोधन किया था। इसका मुख्य उद्देश उन निवेशकों की रक्षा था जो समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग से आते थे।



चिट फंड कंपनी रजिस्ट्रेशन | चिट फंड कंपनी क्या है | चिट फंड कंपनी

भारत में पेशेवर स्तर पर चिटफंड बिजनेस शुरू करने के लिए एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाना अनिवार्य है। एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनने के बाद, पंजीकरण प्राप्त करने के लिए राज्य के संबंधित चिट फंड रजिस्ट्रार के समक्ष आवेदन किया जा सकता है। संबंधित राज्य रजिस्ट्रार से चिट फंड व्यवसाय पंजीकरण प्राप्त करने के बाद ही एक चिट फंड व्यावसाय शुरू हो सकता है।



कानूनी सलाह

  1. चिट फंड मुनाफा कमाने की स्कीम नही हैं। यह पैसा बचत करने की स्कीम है जो इमरजेंसी फंड के रुप में इस्तेमाल की जा सकती है।
  2. कोशिश करें कि सरकार द्वारा संचालित रजिस्टर्ड चिट फंड कंपनियों में ही निवेश करें। इसके अलावा पैसा लगाना हो तो उचित रजिस्ट्रेशन वाली कंपनी सुरक्षित मानी जाती है।
  3. काफी उदाहरण हैं जिनमें लोकल बिना रजिस्ट्रेशन के चिट फंड चलाने वाले लोग आम जनता का निवेश का पैसा लेकर भाग गए। शारदा चिटफंड घोटाला और वैसी घोटाला इसी प्रकार के घोटाले हैं जिनमें लोगों के करोडो रुपये डुबा गए है। लोकल चिट फंड में पैसा तभी लगाना चाहिए जब चिट चलाने वाले लोग बेहद करीबी और जानकार हों।
  4. जब कभी आपको किसी चिट फंड कंपनी में पैसा लगाना हो तो सबसे पहले यह चेक करें कि जिस राज्य में वह कंपनी है क्या वह कंपनी उस राज्य रजिस्ट्रार के पास रजिस्टर्ड है या नहीं।


इस लेख के माध्यम से आह हम चिट फंड | चिट फंड क्या है | चिट फंड कंपनी रजिस्ट्रेशन | चिट फंड कंपनी क्या है | चिट फंड कंपनी | चिट फंड क्या होता है | चिट फंड अधिनियम, 1982 | चिट फंड एक्ट 1982 | चिट फंड एक्ट १९८२ इन हिंदी पीडीएफ | चिट फंड घोटाला क्या है | What is chit fund? इसके बारेमें जानकारी हासिल करने की कोशिश की है। आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह कानूनी जानकारी हासिल करने के लिए आप हमारे इस पोर्टल apanahindi.com पर आवश्य भेट दें।



यह भी पढे


थोडा मनोरंजन के लिए




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ