Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

विधवा पेंशन योजना | Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे ?

विधवा पेंशन योजना | Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे ?


भारत देश में बहोतसी विधवा महिलाओं की आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने के कारण उन्हे अपने जीवन मे बहोतसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना । Vidhwa Pension Yojana के माध्यम से विधवा महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक मदत देने के लिए पेंशन प्रदान करती है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं जो की आर्थिक रूप से दुर्बल हो। आइये इस लेख के माध्यम से आज हम विधवा पेंशन योजना | Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे ? के बारेमें संपुर्ण जानकारी हसिल करते है।


विधवा पेंशन योजना | Vidhwa Pension Yojana

भारत देश के सभी राज्यों की सरकार द्वारा अपने-अपने राज्य की विधवा महिलाओ को धनराशि स्वरूप आर्थिक सहायता करने के लिए पेंशन प्रदान कर रही है। यह पेंशन राज्यों की सिर्फ उन महिलाओ को दी जाएगी जिसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद उनके घर में कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं है। इस योजना के तहत सभी केंद्र और राज्ये सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि याने पेंशन सीधे उस लाभार्थी विधवा महिला के बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। इस लिए विधवा महिला को पेशन के लिए आवेदन करने के लिए बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और व बैंक अकाउंट उस विधवा महिला के आधार से लिंक किया होना चाहिए।



विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता

  1. इस योजना के तहत सिर्फ विधवा महिलाओं को ही पात्र माना जायेगा।
  2. विधवा महिलाओ की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. यदि पति की मृत्यु के बाद विधवा महिलाने पुनर्विवाह किया है, तो उसे इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  4. यदि विधवा के बच्चे वयस्क नहीं हैं या यदि वे वयस्क हैं, लेकिन अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं, तो उस विधवा महिला को पेंशन मिलेगी।
  5. यदि कोई विधवा महिला वयस्क नहीं है तो वह पेंशन पाने के लिए पात्र नहीं होगी।


विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  1. विधवा महिला का आधार कार्ड
  2. पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. बैंक अकाउंट पासबुक
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो


विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?

विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की, विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। विधवा महिला को उसके पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना की शुरूवात की जाती है। इस विधवा पेंशन योजना के माध्यम से विधवाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसकी वजह व अपना जीवन यापन कर सके। इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाएं सशक्त बनेंगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। अब इस पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।


विधवा पेंशन योजना के लाभ क्या है?

  1. इस योजना तहत देश की विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा।
  2. देश के विभिन्न राज्य सरकार द्वारा अपने राज्यों की ज़रूरतमंद और बेसहार विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है जिससे वह अपना जीवन अच्छे से यापन कर सके।
  3. इस योजना का लाभ केवल उन पात्र विधवा महिलांओं को मिलता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
  4. इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन सीधे लाभार्थी विधवा महिलाओ के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कीया जाएगा। इस लिए आवेदक विधवा महिला का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और उसका बैंक अकाउंट उसके आधार से लिंक होना चाहिए।
  5. इस योजना का लाभ उन विधवा महिलाओ को प्रदान किया जायेगा जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बिच होगी।


विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे ?

जो इच्छुक विधवा महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ उठाना चाहते है। वे अपने राज्य के ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी विवरण को भरके उसे सबमिट करना होगा। विधवा पेंशन पाने के लिए आवेदन करने के बाद आप इसकी स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं।



कानूनी सलाह

आवेदक विधवा महिला यदि सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला को उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है एवं महिला का राष्ट्रीय कृत बैंक में बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। यदि कोई विधवा महिला पुनर्विवाह करती है तो उसे इस योजना के तहत कोई लाभ नही मिलता।


इस लेख के माध्यम से हमने हमारे पाठकों को विधवा पेंशन योजना | Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे ? के बारेमें संपुर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपकी कोई राय है तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पुछ सकते ह। इसी तरह कानूनी जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस पोर्टल apanahindi.com पर आवश्य भेट दें।

pexels-jose-aragones-860577


यह भी पढे


थोडा मनोरंजन के लिए






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ