Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

एल.पी.जी. गैस सिलेंण्डर दुर्घटना इन्श्योरेंश योजना | LPG Gas Cylinder yojana

एल.पी.जी. गैस सिलेंण्डर दुर्घटना इन्श्योरेंश योजना | LPG Gas Cylinder yojana



मनुष के जिवन में बदलाव के साथ-साथ आज के समय में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) का इस्तेमाल दिन-ब-दिन लोगों के इस्तेमाल मे वृध्दी होती जा रही है। आज कल सभी के घरों में गैस सिलेंडर होता है। इसी से साथ साथ इसका उपयोग भी बहुत सावधानी से किया जाता है, क्योंकि किसी की एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना का एक कारण बन सकता है। ऐसे परिस्थिति में हमें पता होना चाहिये कि एल.पी.जी. इस्तेमाल करते हुए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना नही होनी चाहिये। यदि गलती से भी कोई दुर्घटना हो जाती है तो क्या किया जाना चाहिए। साथ ही हर एक व्यक्ति को यह भी पता होना चाहिए कि दुर्भाग्य से यदि एल.पी.जी. गैस सिलिंडर फट जाता है अथवा गैस लीक होने की वजह से कोई बडा हादसा हो जाता है तो आपके, एक ग्राहक होने के नाते, क्या अधिकार हैं इसके बारेमें सभी को पता होना चाहिये। आइये इस लेख के माध्यम से आज हम एल.पी.जी. गैस सिलेंण्डर दुर्घटना इन्श्योरेंश योजना | LPG Gas Cylinder yojana क्या है इसके बारें में जानकारी हासिल करते हैं।

यह बात सभी को पता होनी चाहिये कि, जब कोईभी व्यक्ति गैस कनेक्शन लेता हैं तो उसके साथ ही उसमें इंश्योरेंस भी शामिल होता है, जिसके लिए ग्राहक को किसी भी इंश्योरेंस कंपनी के लिए कोई भी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होता है। अगर इस बात की जानकारी अब तक नहीं है तो इस बात को हमेशा याद रखे कि, आप चाहे इंडेन गैस, भारत गैस  या एचपी गैस के ग्राहक है और आपने उसका कनेक्शन लिया है तो आप इंश्योरेंस कवर के दायरे में आ जाते हैं। जिससे आपको एलपीजी  से जुड़े किसी एक्सीडेंट को कवर कर सकते है।

हादसा होने पर क्या करना चाहिए

गैस सिलेंडर से हादसा होने के बाद अथवा ऐसी स्थिति में सबसे पहले नजदिकी पुलिस थाने में इस घटना के बारेमें रिपोर्ट दर्ज करानी होती है। इसके बाद संबंधित एरिया ऑफिस अथवा डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा जांच करया जाता है। और कि हादसे का कारण क्या है यह पता लागाया जाता है। अगर हादसा एल.पी.जी. एक्सीडेंट है तो एल.पी.जी. डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी/एरिया ऑफिस बीमा कंपनी के स्थानीय ऑफिस को इस के बारे में जानकारी देता है। इसके बाद संबंधित बीमा कंपनी को इंश्योरेंस के लिए क्लेम फाइल किया जाता है। इस तरह के दुर्धटना के लिए ग्राहक को बीमा कंपनी में सीधे क्लेम के लिए आवदेन करने अथवा उनसे संपर्क करने की कोई जरूरत नहीं होती।

क्लेम कब और कितना मिलता है

इंश्योरेंस क्लेम के बारेमें इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दि गई है। इसके मुताबिक, थर्ड पार्टी और एलपीजी ग्राहकों को पर्सनल एक्सीडेंट कवर दिया जाता है और ऑथोराइज्ड कस्टमर के रजिस्टर्ड कैम्पस में यदी संपत्ति का कोई नुकसान हो जाता है तो उसे कवर किया जाता है। व्यक्तिगत दुर्घटना के मामले में मृत्यु के मामले में प्रति व्यक्ति प्रति घटना 6,00,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. इसी तरह, घायल व्यक्ति को प्रति व्यक्ति 2,00,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. साथ ही, प्रॉपर्टी का नुकसान होने पर 200,000/- प्रति घटना के हिसाब से दिया जाता है। 

एल.पी.जी. दुर्धटना का क्लेम करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:

एल.पी.जीय दुर्घटना से जुड़े डॉक्यूमेंट्स ऑयल कंपनी यानी इंडेन गैस, भारत गैस या एचपी गैस कंपनीयों को जमा करना जरूरी है। वे निम्नलिखित है:-

  1. एफ.आई.आर. कि कॉपी
  2. मृत्यु के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र,
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट/कोरोनर्स रिपोर्ट/ जांच रिपोर्ट आदि.
  4. चोट लगे होने की स्थिति में दवाओं की खरीद का समर्थन करने वाले डॉक्टरों के प्रिस्किप्शन,
  5. ऑरिजिनल मेडिकल बिल,
  6. ऑरिजिनल डिस्चार्ज कार्ड
  7. संपत्ति के नुकसान के मामले में नुकसान का आकलन करने के लिए इंश्योरेंस कंपनी अपने सर्वेयर की नियुक्ति करती है.

एल.पी.जी. दुर्घटना क्लेम कब नहीं मिलेता?

कुछ स्थितियों में क्लेम करने के बाद भी इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता है। वे निम्नलिखित है:-

  • अगर पाइप, रेगुलेटर, चूल्हा ISI मार्क वाला नहीं है तो क्लेम नहीं मिलेगा.
  • अगर गैस चूल्हे, पाइप की लंबे समय से जांच नहीं हुई है तो क्लेम नहीं मिलेगा. 
  • दुर्घटना के 30 दिनों के अंदर क्लेम नहीं किया गया तो इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा.


इस तरह के जानकारी गैस कंपनियों की वेबसाइट पर उपलभ्द है। इसके मुताबिक, इस प्रकार के इन्श्योरेंस क्लेम सिलेंडर से होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना में जान-माल को होने वाले नुकसान के लिए मिलता है। इसकी जानकारी नहीं होने पर कई लोग इस प्रकार के दुर्घटनाएं होने पर भी इसे क्लेम नहीं कर पाते है।

इस लेख के माध्मम से आज हमने हमारे पाठकों को एल.पी.जी. गैस सिलेंण्डर दुर्घटना इन्श्योरेंश योजना | LPG Gas Cylinder yojana के बरेमें संपुर्ण मार्गदर्शन करने का पुरा प्रयास किया है। आशा है के आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपना कोई भी कानून से संबंधीत कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट बॉक्समें पुछ सकते है। इसी प्रकार के कानूनी जानकारी के लिए आप हमारे इस पोर्टल apanahindi.com परआवश्य भेट दें।



यह भी पढे


थोडा मनोरंजन के लिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ