Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कारण बताओ नोटिस क्या है? | शो कॉज नोटिस क्या है? | what is Show Cause Notice in Hindi?

कारण बताओ नोटिस क्या है? | शो कॉज नोटिस क्या है? | what is Show Cause Notice in Hindi?


हमने अक्सर टि.व्ही. में समाचार पत्रों में देखा पढा और सूना होता है के किसीको कारण बताओ नोटीस मिली है इस्तरह के हमे इन माध्यम से जानकारी प्राप्त होती रहती है। ज्यादातर देखा जाए तो इसतरह के नोटिसेस विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी द्वारा समय पर कार्य न करनें, कार्यालय न पहुचनें से सम्बंधित मामले में उस कर्मचारी से लिखीत रूप से स्पष्टीकरण माँगा जाता है। कारण बताओ नोटिस देने के बाद एक निर्धारित किए गए समय में कर्मचारी को स्पष्ट शब्दों में कार्य को न करनें का कारण बताना जरूरी होता है।


इस्तरह के कारण बताओ नोटिस किसी भी विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा अथवा न्यायालय द्वारा सरकार को या किसी सरकारी विभाग को या सरकार द्वारा किसी संगठन को आदि को जारी किया जा सकता है। आज ईस लेख के माध्यम से आज हम यह कारण बताओ नोटिस क्या है | शो कॉज नोटिस क्या है | What is Show Cause Notice in Hindi और यह शो कॉज नोटिस कैसे लिखा जाता है एवं  इसका जवाब कैसे दिया जाता है? इसके बारें में जानकारी हासिल करने की कोशिश करते है। 

कारण बताओ नोटिस क्या है? | शो कॉज नोटिस क्या है? | What is Show Cause Notice in Hindi?

कारण बताओ अर्थात शो कॉज नोटिस यह कोर्ट अथवा सरकारी विभाग, अथारिटी या कोई संगठन जारी कर सकता है। जब कभीभी कोर्ट द्वारा शो कॉज नोटिस जारी कीया जाता है, तो उस पार्टी या व्यक्ति को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होकर उसे स्पष्टीकरण देना होता है। कोर्ट द्वारा उसे से यह पुछा जाता है, कि आपके विरुद्ध जो कानूनी कारवाही करने के लिए जो शिकायत आई है और जो सबूत प्राप्त हूए है उसके आधार पर उसके खिलाफ कार्यवाही क्यों न की जाये या उसे सजा क्यों न दी जाये? ऐसे में उस व्यकती को अपना उत्तर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना होता है, यदि कोर्ट उसके उत्तर से संतुष्ट होता है तो ठीक है, अन्यथा दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।



कारण बताओ नोटिस जारी कैसे होता है? | How is the Show Cause Notice Issued?

कारण बताओ नोटिस अर्थात शो कॉज नोटिस कैसे जारी किया जाता है, इस बात को हम एक उदाहरण के माध्यम से समझने कि कोशिश करते है, जैसे कि सरकार अपनें अनेक प्रकार के कार्यों को अखबार में विज्ञापन दे कर थर्ड पार्टीसे टेंडर अर्थात कॉन्ट्रैक्ट करती है और उस कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से करवाती है। इसी प्रकार होनें वाले टेंडरों के लिए सरकार द्वारा एक गाइडलाइन जारी की जाती है, जिसे टेंडर लेने वाली कम्पनी या कॉन्ट्रैक्टर को फॉलो करना होता है। यदि कॉन्ट्रैक्टर सरकार द्वारा दी गयी गाइडलाइन के अनुसार कार्य नहीं करता है और अनेक प्रकार की शिकायते मिलती है। तब सरकार उस कॉन्टैक्टर को कारण बताओ नोटिस याने शो कॉज नोटीस देती है।


कारण बताओ नोटिस की आवश्यकता क्यों होती है?

देश में ऐसे कई अनेक केसेस है, जिनमें कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है। इससे सम्बंधित मामले इतनें बढ चुके है, कि इसकी एक संख्या में गणना भी नही की जा सकती। कारण बताओं नोटिस को जारी करनें का मुख्य उद्देश्य यह वास्तविकता और सच्चाई का पता लगाना होता ह। इसमे सबसे खास बात यह है कि, जिस व्यक्ति को कारण बताओ नोटीस जारी किया गया है उसी दोषी व्यक्ति को ही लिखित रूप से कारण पूछा जाता है, यदि दोषी व्यक्ति अपनें उत्तर में यह स्पष्ट कर देता है, कि उसनें यह गलती क्यों की है और इसके पीछे उसका क्या कारण था, जिसके कारण उसे ऐसी गलती करना पडी।


यदि दोषी व्यक्ति अपनें लिखित उत्तर से वरिष्ठ अधिकारी को संतुष्ट करता है, तो उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होगी। वैसे अधिकांशतः मामलों में जिस व्यक्ति को नोटिस मिलती है वह किसी भी प्रकार से अपनें बचाव से सम्बंधित पक्ष में ही अपना जवाब प्रस्तुत करनें का भरषक प्रयास करते है।


कारण बताओ नोटिस का जवाब कैसे दें? | How to write a reply of Show Cause Notice in Hindi
जब भी किसी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया जाता है, तब उस कर्मचारी को लिखित रूप से पत्र के माध्यम से अपना पक्ष रखना होता है। मुख्यरूप से यह पत्र अनुपस्थिति, किसी घटना या लापरवाही का कारण समझाने के लिए लिखे जाते हैं। इस कारण बताओ नोटीस के बाद हम आपको इस कारण बताओ नोटिस का प्रारूप कैसे होता है बताने वाले है, वह कुछ इस प्रकार है-



कारण बताओ नोलटीस का जवाब


प्रति,                                                                          दिनांक – / /
एच.आर. मैनेजर,
ए.बी.सी. प्राइवेट लिमिटेड,
………….शहर।


कर्मचारी का नाम:-…………………………………………….

विषय: कार्य स्थल पर अनुपस्थिति के स्पष्टीकरण के संबंध में।
प्रसंग: आपका पत्र क्रमां…………, दिनांक-……./…../………. को प्राप्त


श्रीमान,
इस पत्र के माध्यम से आपको यह सूचित करना चाहता हूँ कि मैं ……/…../……….. को कार्यस्थल पर उपस्थित होने में असमर्थ था क्योंकि, कुछ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गयी थी, जो मेरे के नियंत्रण से बाहर थी। जिसके कारण उस समय मेरे पास आपको बताए बिना कार्यालय के काम से समय निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।


दरअसल, कल मेरे एक बहुत ही नजदीकी रिश्तेदार की प्रकृती अचानक से बिगडगई थी, जो की इसी शहर में अकेले ही रहते है। उस समय उनकी प्रकृती इतनी खराब हो गई थी की उन्हे तुरंत अस्पताल लेजाना पडा जिसके कारण उनका ऑपरेशन करवाना पड़ा और मुझे उनके ऑपरेशन के लिये दवाइयों का इंतजाम करने के लिए वही रुकना पडा जिसमे अधिक समय लग गया। दूसरी ओर, मैं श्री……..  (कार्यालय प्रबंधक) से संपर्क किया ताकि उन्हें पता चल सके कि मैं उपलब्ध नहीं रहूँगा।

मैं कार्यालय को सूचित किए बिना कार्य से अनुपस्थिति रहने के लिए क्षमा प्रार्थी हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा व्यवहार फिर कभी प्रदर्शित नहीं होगा।
धन्यवाद।


आपका विश्वनीय,

                                                                                      ………………
लेखाकार,
                                                                               ए.बी.सी. प्राइवेट लिमिटेड,
                                                                                             ……..शहर।


इस लेख के माध्यम से आज हमने आपको कारण बताओ नोटिस क्या है। शो कॉज नोटिस क्या है | What is Show Cause Notice in Hindi  उसे कैसे लिखे | उसका जवाब कैसे दे इसके बारे में जानकारी हासील करने की कोशिश की है। यदी आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो आप हमे अपनी राय कमेंट बॉक्स मे जरूर दे। इसी तरह के कानूनी जानकारी को पढने के लिए आप हमारे इस पोर्टल apanahindi.com पर आवश्य भेट दे।






यह भी पढे


थोडा मनोरंजन के लिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ