Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराधिकार प्रमाणपत्र क्या होता है? | सक्सेशन सर्टिफिकेट क्या होता है? | What is Succession Certificate?

उत्तराधिकार प्रमाणपत्र क्या होता है? | सक्सेशन सर्टिफिकेट क्या होता है? | What is Succession Certificate?


भारत में आज भी वसीयत बनाने का रिवाज बैहद कम लोगों द्वारा बानाया जाता है। जब कि संपत्ति के बंटवारे के लिए वसीयत बनाना यह सबसे सरल आसान माध्यम माध्यम माना जाता हैं। आज कल समाज मे समय के साथ साथ हर सामान्य व्यक्ति अचल संपत्ति तो अर्जित करता है लेकिन साथ साथ वह चल संपत्ति भी कई विभिन्न रुपों में अर्जित करता है। इसमें उसके बैंक बैंलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर, म्यूचुअल फंड, बीमा, प्रोविडेंट फंड, सेवानिवृत्ति लाभ या कोई अन्य सेवा लाभ भी शालिल हो सकता है।

जब किसी व्यक्ति की मृत्यु बिना वसीयत के होती है तो उसकी चल संपत्तियों को पाने के लिए उसके बेटे-बेटियों, और परिवार के लोग या रिश्तेदार को विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के समक्ष सक्सेशन सर्टिफिकेट यानी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जमा कराने की नौबत आती हैं। आईए इस लेख के माध्यम से हम आज उत्तराधिकार प्रमाणपत्र क्या होता है? | सक्सेशन सर्टिफिकेट क्या होता है? | What is Succession Certificate? के बारेमे चर्चा करते है और इसके बारेमे जाननें की कोशिश करते हैं।


सक्सेशन सर्टिफिकेट क्या होता है?

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जिसे अंग्रेजि मे Succession Certificate कहते है। वह एक मृत व्यक्ति के उत्तराधिकारीयों को कोर्ट द्वारा दिया गया एक प्रमाणपत्र है। जिस मृत व्यक्तिने अपने मृत्यु के पहले अपना वसीयतनामा तैयार नहीं कीया होता है। उस के उत्तराधिकारीयों को कोर्ट मे जा कर उत्तराधिकारी प्रामाणपत्र के लिए एक याचिका दायर करना होता है। उस याचिका से कोर्ट द्वारा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह मृतक व्यक्ति के उत्तराधिकारीयों की प्रमाणिकता को स्थापित करता है।


उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र धारक को मृत व्यक्ति के ऋणों का भुगतान और मृत व्यक्ति की चल संपत्तियों का ट्रांसफर भी इस उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र के मदत से प्रमाणपत्र धारक द्वारा किया जा सकता है।


सक्सेशन सर्टिफिकेट किस कोर्ट से मिलता है?

सक्सेशन सर्टिफिकेट यह उस सम्बंधित क्षेत्राधिकार के डिस्ट्रिक्ट जज द्वारा जारी किया जाता है जिस कोर्ट के अधिकार मे संपत्ति होती है। कुछ राज्यों में यह सक्सेशन सर्टिफिकेट जारी करने का काम किसी विशिष्ट न्यायाधिश को दे दिया जाता है। जैसे एडमिनिस्ट्रेटिव सिविल जज के समक्ष चलते हैं।


उत्तराधिकार प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उस सम्बंधित क्षेत्राधिकार वाले न्यायाधिश के समक्ष याचिका दायर करनी होती है जिसके क्षेत्राधिकार में मृतक व्यक्ति अपनी मृत्यु के समय सामान्य रूप से रहता था या उस मृतक व्यक्ति की संपत्ति होती हो। यदि ऐसा कोई स्थान उपलब्ध नहीं है तो संबंधित क्षेत्राधिकार वह होगा जिसके भीतर मृतक की कोई भी संपत्ति पाई जा सकती है।

उत्तराधिकार प्रमाणपत्र के लिए अखबार में नोटिस में नोटीस देना

उत्तराधिकारी द्वारा कोर्ट मे याचिका दायर कर ने के बाद उसकी याचिका को स्वीकार किया जाता है तब कोर्ट द्वारा अखबारों में सामान्य जनता के लिए याचिका दायर होने की एक नोटिस जारी करवाने का आदेश देता है। उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी करने से पहले याचिका पर किसी तरह आपत्ति मंगाई जाती है। इसके लिए 45 दिन का समय दिया जाता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए दस्तावेजों के साथ सबूत देने पडते हैं। समयसीमा खत्म होने के बाद यदि कोर्ट को कोई आपत्रि नहीं मिलती है, तो कोर्ट द्वारा याचिका कर्ता के पक्ष में उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाता है।


कोर्ट फीस

अंत में कोर्ट के द्वारा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र तभी जारी किया जाता है, जब याचिका कर्ता द्वारा कोर्ट में एक निर्धारित कोर्ट फीस जमा कर दी जाती है। यह कोर्ट फीस संपत्ति के मूल्य पर निर्भर करती है और फिक्स्ड पर्सेंटेज के तौर पर ली जाती है।



कानूनी सलाह

  1. उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज यह मृतक व्यक्ति का मृत्यू प्रमाणपत्र होता है। इसलिए घर में किसी की भी मृत्यु हो जाने पर अस्पताल से या संबंधित विभाग से मृत्यु प्रमाणपत्र अवश्य जारी करवालें जो कि अनेक चीजों में काम आता है।
  2. लीगल हेयर सर्टिफिकेट और सक्सेशन सर्टिफिकेट यह दोनो अलग-अलग प्रमाणपत्र होते है। एक मृत व्यक्ति के जीवित उत्तराधिकारियों की पहचान करने के लिए लीगल हेयर सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जबकि सक्सेशन सर्टिफिकेट उत्तराधिकारियों की प्रामाणिकता स्थापित करने के लिए जारी किया जाता है। और उन्हे ऋण और अंन्य संपत्तियों को विरासत में देने का अधिकार देता है जो मृतक ने पीछे छोड दिया होता है।


इस लेख के माध्यम से हमारे पाठको को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र क्या होता है? | सक्सेशन सर्टिफिकेट क्या होता है? | What is Succession Certificate? इसके बारेमे जानकारी देने की हमने पुरा प्रयास किया है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमसे जुडे रहीए। 



यह भी पढे


थोडा मनोरंजन के लिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ